ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में अपराधियों का बोलबाला हैं : पप्पू यादव

पटना : जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नीतीश कुमार की सरकार पर खुलकर हमला बोला, पप्पू यादव ने आज कहा कि राज्य में हत्यायों का दौर जारी हैं। रोज आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, हत्या लूट और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही है। हर रोज अवैध शराब से मौतें हो रही हैं, कल छपरा में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार और उसका सिस्टम शराब से हुई मौत के मामले की लीपापोती करने में लगी रहती है। शराब के धंधे में पक्ष और विपक्ष दोनों शामिल हैं, अभी एमएलसी चुनाव होने वाले है, सभी पार्टियों ने बाहुबलियों को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।
अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टियां कानून व्यवस्था नहीं सुधार सकती हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार को शराब बंदी मामले पर एक सर्वदलीय बैठक कर इस कानून की समीक्षा करनी चाहिए और अवैध शराब माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के हालात ठीक नहीं हैं, प्रदेश मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ रहा हैं। एन डी ए में खींचातानी चल रही हैं, राजद अक्षम लोगों के हाथ में हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव हो या बिहार का एम एल सी चुनाव भाजपा जदयू कोई तज्ज्बों नहीं दे रही हैं। जिसके कारण भाजपा जदयू की सरकार में वैचारिक दूरी बढ़ गई हैं, शराब माफियाओं को संरक्षण देने वाली भाजपा को कानून व्यवस्था पर हाय तौबा मचाने का कोई अधिकार नहीं हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की बात को एसपी, डीएम और थानेदार नहीं मानता है तो उन्हें नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विशेष राज्य , जातीय जनगणना, और शराब बंदी जैसे मामलों पर नीतीश कुमार और बिहारवासियों के साथ धोखा दिया हैं। पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू को अलग लड़ने की घोषणा का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.