ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जयप्रकाश नारायण को याद किया जीकेसी

 

पटना सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट में मंगलवार को उनकी जयंती मनाई गई। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकनायक हमारे देश के आदर्श है। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ छात्रों को एकजुट कर देश में तानाशाही सरकार के खिलाफ अभियान चलाया था। इतना ही नहीं सरकार को अपदस्थ करने के लिए देश के सभी राजनीतिक पार्टियों की गोलबंदी भी किया था और सरकार अपदस्थ हुआ था।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन ने जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि भारत की क्रांति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनका पूरा जीवन सादगी और अनुशासन के साथ बिता था। उन्हें लोग, आज भी देश प्रेम और त्याग के रूप में याद करते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का कहना था कि लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है, अगर हम समस्या को गंभीरता से और दृढ़ संकल्प के साथ नहीं निभाते हैं तो हम अपने कर्तव्य में असफल होंगे।

उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 11 अक्टूबर का दिन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार के सिताबदियारा के कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण को लोग “लोकनायक” और “ जे पी “ के नाम से भी जानते है।

उक्त अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त करने वाले में राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा संजू , पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नन्दा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पुष्प माला कुमारी शामिल थे।

उक्त अवसर पर पुष्प अर्पित करने वालों में अनिरुद्ध सिन्हा, आलोक वर्मा, मनिष कुमार सिन्हा, वंदना सिन्हा, अभिनाश सहाय, रोहित कुमार, नवीन कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, सुशांत सिन्हा, सौरभ जयपुरिया, डॉ प्रियदर्शी हर्षवर्धन, दिवाकर कुमार वर्मा, रश्मि सिन्हा, अजय कुमार एवं प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.