ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूथ हॉस्टल में हुआ झंडोतोलन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल, (फ्रेजर रोड) पटना में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के पश्चात मोहन कुमार ने कहा कि समाज में परिवर्तित हो रहा है, युवा सोच का विकास हो रहा है, मीडिया जागृत हो रही है और हम सभी के सहयोग से जनता भी जाग रही है, टेक्नोलॉजी संबंधित लोगों का संख्या बढ़ रहा है इन्हीं सब कारणों से देश का भ्रष्ट तंत्र सतर्क हो गया है। ज्यादा समय तक शासन और प्रशासन में भ्रष्टाचार अपराध और अयोग्यता नहीं चल पाएगी हमारे भविष्य का गणतंत्र (गुण तंत्र) पर आधारित होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वैश्विक महामारी जैसे आपदा काल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कुछ भले ही फीका नजर आ रहा हो, परंतु युवाओं के दिलों में गणतंत्र की भावनाएं दिन प्रतिदिन प्रबल नजर आ रही है। आने वाले समय में देश को एक संतुलित मार्गदर्शन प्रदान करेगा जिससे समतामूलक समाज का निर्माण संभव होगा।

उक्त अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर, वरिष्ठ पत्रकार आलोक नंदन, नीतीश कुमार, समाजसेवी सोनिया सिंह, यूथ हॉस्टल के सभी कर्मचारी गण, सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.