ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लाडो बानी फैन्स क्लब ट्रस्ट ने मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप लगाया

पटना, सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर लाडो बानी फैन्स क्लब ट्रस्ट ने गरीबों-मजदूरों व जरूरमंद लोगों के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। बिहार की मशहूर मिनी मॉडल व बाल कलाकार लाडो बानी पटेल के नाम से चल रहे लाडो बानी फैंस क्लब (ट्रस्ट) द्वारा अपना मार्केट, चांदमारी रोड, कंकड़बाग में संचालित लाडो डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा कुर्मी विकास परिषद परिसर,सेक्टर – डी, निकट टेम्पू स्टेण्ड, कंकड़बाग, पटना में हेल्थ चैकअप कैम्प लगाया गया जिसमें मजदूर -गरीब लोगों के लिए लाडो बानी फैन्स क्लब ट्रस्ट द्वारा जाँच में थायरायड व सुगर जाँच निःशुल्क एवं सरदार पटेल के पुण्यतिथि के अवसर पर फूल बॉडी चैकअप पैकेज में 30% की स्पेशल छूट दी गई। सभी जाँच फार्मईजी लैब द्वारा करवाई जा रही है।
लाडो बानी फैन्स क्लब ट्रस्ट संचालक रागिनी पटेल ने बताया कि बहुत से गरीब मजदूर बेसहारा लोग महंगे ईलाज व बढ़ती महंगाई की वजह से अपना सही ईलाज नहीं करवा पाते है तो इन परिस्थितियों में हमारे ट्रस्ट परिवार की कोशिश है कि ऐसे सभी नागरिकों को निःशुल्क व लागत मूल्यों पर जाँच ईलाज उपलब्ध करवाए। जिससे गरीब मजदूर लोगों को एक स्वस्थ जीवन यापन करने में बहुत बड़ी मदद मिल सके।
ट्रस्ट सेक्रेटरी व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण पूनिया ने बताया कि ट्रस्ट परिवार बहुत जल्द पटना शहर में शिक्षा से वंचित रहने वाले गरीब मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाने वाले है जिसमें ऐसे परिवारों के बच्चों को स्कूलों से जोड़कर शिक्षित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक शिक्षित नागरिक ही अपने परिवार व देश का सुदृढ़ निर्माण करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.