ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्रकारों पर हो रहे हमले पर रोक लगाये सरकार

पटना।सिवान में दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार राजेश अनल पर जानलेवा हमले की बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करती है यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार एवं प्रदेश महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक ओर पूरे बिहार में पत्रकार असुरक्षित हैं और प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाएं। बिहार के पुलिस महानिदेशक इस मामले संज्ञान ले और मामले के दोषियों को पकड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें। कार्यवाहक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा पर ध्यान दें और इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करें। आलोक कुमार ने सरकार से मांग की है कि घायल पत्रकार की समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार करें और उनके परिजनों को प्राप्त सुरक्षा प्रदान करें ।प्रदेश महासचिव मुकुंद ने कहा है कि राज्य के लगातार पत्रकारों पर अपराधी हमला बार है और प्रशासन मौन है बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारों की सुरक्षा हेतु यूनियन आंदोलन खड़ा करेगी। हमले की निंदा करने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश सचिव रजनीश कुमार आर्य, उपाध्यक्ष आफताब आलम, पटना जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार, महासचिव प्रेम कुमार ,उपाध्यक्ष अमलेंदु मिश्रा ,दिलीप कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संतोष कुमार रुपेश रंजन सिन्हा, राकेश दुबे सहित कई पत्रकारों ने निंदा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.