ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकार की दमनकारी नीति का होगा विरोध, बक्सर में किसानों को मुआवजा मिले : विजय सिन्हा

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बक्सर के चौसा में मुआवजा की मांग कर रहे किसानों के घर में घुसकर पुलिस द्वारा पिटाई करने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीति का विरोध होगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसान की मांग को सरकार को सुननी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कारवाई की जाए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जान कल्याण संवाद में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि लघु, सीमांत किसानों के घरों में आधी रात को घुस कर जिस तरह से पुलिसिया कहर बरपा है, बहू, बेटियों की चीत्कार सुनाई दे रही है, उसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस गुंडा राज को जनता राज बता रहे हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को समस्या यात्रा बताते हुए कहा कि आपकी पुलिस बेलगाम हो गई है। कंपनी के साथ मिलकर पुलिस मुआवजा मांग रहे किसानों पर अत्याचार किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजद द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज को लेकर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अब इन्हें भारतीय संस्कृति पर तो विश्वास हुआ है वरना अब तक तो ये अन्य कार्यक्रमों में ही शामिल होते थे। उन्होंने कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कहा कि जिसे जो वादा कहकर लाया गया होगा, वह तो मांगेगा ही। उन्होंने यह भी कहा अभी आगे देखिए क्या क्या होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.