ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार पटना में शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

शराब पकड़ने के दौरान लिकर माफिया पुलिस के जवानों को अक्सर निशाना बनाते है एक बार फिर अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला किया गया. घटना दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर मुसहरी की है. जहां, छापेमारी के बाद तस्कर को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया. जिसमें एक 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.जानकारी के मुताबिक पटना के रूपसपुर में पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम पर हमला हुआ. जिसमें सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह घायल हो गए. बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि रुकनपुरा में भारी मात्रा में शराब बन रही है, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां छापेमारी के लिए पहुंची. इसी दौरान स्थानीय लोग रोड़ेबाजी करने पर उतारू हो गए.बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई, लेकिन लोगों ने उग्र होकर पुलिस पर हमला बोल दिया. रोड़ेबाजी के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाही भी मामूली रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.