ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने ललित भवन में स्व० ललित नारायण मिश्र जी की प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, पटना के कार्यालय परिसर तथा प्रशासनिक भवन का भी किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित ललित भवन में स्व० ललित नारायण मिश्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ललित भवन में बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, पटना के कार्यालय परिसर का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने ललित भवन परिसर में बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, पटना के प्रशासनिक भवन का भी शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की डायरी का लोकार्पण भी किया। वहीं इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद सह राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ, नई दिल्ली सह बिहार स्टेट हाऊसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बिहार स्टेट हाऊसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार मिश्र, भूमि विकास बैंक की चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.