ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरीबो के बीच खुशहाली लाना ही संत रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली हैः विजय सिन्हा

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संत षिरोमणी रविदास महाराज जी के 646 वीं जयंती समारोह मनाई गई। जयंती का उद्घाटन बिहार विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री रामप्रित पासवान, विधायक वीरेन्द्र पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील राम ने की।

विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवार के जिंदगी में खुषहाली लाने के लिए मोदी सरकार संकल्पि है और यहीं संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है। हमारे जीवन के सोलह श्रृगांर में, जन्म के समय हो या फिर मुक्ति का समय हो यह दलित समाज के बीना असंभव है। समाज के गरीब लोगों को उठाकर सीने से लगाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है। समाज में उॅंच-नीच की खाई को कोई पाट सकता है तो वह सिर्फ भाजपा कर सकती है और ऐसा सैंकड़ो उदाहरण इस देश  के अंदर है। हम सिर्फ कहते नहीं है करके दिखाते है।

पूर्व मंत्री रामप्रित पासवान ने कहा शिक्षा हमलोगों का महत्वपूर्ण हथियार है। कलम के ताकत से हीं हमलोगों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। दलित समाज के लोग भी शिक्षा के प्रति जागरूक हुए है और गंभीर होने की जरूरत है।

कार्यक्रम संयोजक सुनील राम ने कहा कि भारत महर्षियों का देष रहा है और संत गुरू रविदास अपने कर्मो से संतों में महासंत हुए और उनका दाषर्निक सेाच हमारे समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रहा है। संत रविदास जी की वह युक्ति ऐसा चाहू राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो दोनो सम बसे, रैदास रहे प्रसन्न। और आज संत रविदास जी के सपनों का भारत बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रत्येक दिन 16-16 घंटा काम कर रहें है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.