ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रेम यूथ फाउंडेशन की प्रिया और सपना ने मारी बाजी 

पटना। गुजरात सरकार की ओर से गिरनार पर्वतारोहण कार्यक्रम का आयोजन जूनागढ़, गुजरात मे किया गया । प्रतियोगिता में देश भर से पर्वतारोही ने भाग लिया जिसमे बिहार से प्रेम यूथ फाउंडेशन पटना एवं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के सैंकड़ो पर्वतारोही ने गिरनार पर्वत पर चढ़ाई की जिसमे फाउंडेशन की प्रिया कुमारी दानापुर एवं सपना कुमारी शेखपुरा ने फतह हासिल की है । दल के दलनायक संजय कुमार बबलू ने बताया कि बिहार के बच्चें हर क्षेत्रों में परचम लहरा रहे है । बिहार सरकार को भी गुजरात सरकार की तर्ज पर खेलों को बढ़ावा देना चाहिए । वही फाउंडेशन के जिला समन्वयक राणा लखन सिंह चंदेल ने कहा कि प्रिया और सपना ने देश मे बिहार का मान बढ़ाया है । फाउंडेशन लगातार युवाओं के हौसला अफजाई के लिए प्रयासरत है । खेल कूद को बढ़ावा देने के। लिए हर गाँव मे स्पोर्ट्स क्लब खोला जायेगा । उन्होंने बताया कि खेलेगा इंडिया तब ही खिलेगा इंडिया । जीत पर बधाई देने बालों में राष्टीय युवा योजना बिहार के संयोजक सुनील सेवक, नेहरू युवा केन्द्र पटना के एन वाई वी रवि प्रकाश, बिहार एटीएस के सदस्य राखी कुमारी,यूथ एजेंडा के शशि शेखर,विधि विमर्श के रणविजय सिंह, दिलीप कुमार,अमित कुमार,केशव कुणाल शामिल हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.