ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर भी लोकसेवक माने जा सकते हैं दोषी

फतुहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अवैध लाभ हासिल करने के आरोप में कोई प्रत्यक्ष मौखिक या दस्तावेजी सबूत न होने की सूरत में भी किसी लोक सेवक को परिस्थितिजन्य आधार पर भी दोषी ठहराया जा सकता है। जस्टिस एसए की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि शिकायतकर्ता के साथ-साथ अभियोजन पक्ष को भी ईमानदार कोशिश करनी चाहिए, ताकि भ्रष्ट लोक सेवकों को दोषी ठहरा कर उन्हें सजा दी जा सके और शासन प्रशासन को साफ सुथरा एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाए जा सके। पीठ ने कहा कि शिकायतकर्ता के सबूत प्रत्यक्ष या प्राथमिकी के अभाव में अपराध के संबंध में अनुमानित निष्कर्ष निकाले जाने की अनुमति है। पीठ में जस्टिस बीआर गवाई,जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस बी राम सुब्रमण्यम और जस्टिस बीबी नाग रत्ना शामिल थे। अदालत ने कहा कि मृत्यु या किसी अन्य कारण से शिकायतकर्ता का प्रत्यक्ष सबूत नहीं उपलब्ध है तो भी लोक सेवक को प्रसांगिक प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया जा सकता है, शीर्ष अदालत ने इस सवाल पर विचार करते समय यह आदेश दिया कि क्या अवैध लाभ की मांग के संबंध में प्रत्यक्ष या प्राथमिक साक्ष्य के अभाव की सूरत में किसी लोक सेवक के अपराध का अनुमानित आकलन अन्य सबूतों के आधार पर किया जा सकता है। यह एक गंभीर फैसला है। क्यों कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले लोकसेवक साक्ष्य के अभाव सुरक्षित रहते हैं या जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए तबादला, सस्पेंड या निलंबन कर दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.