ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोजपा रामविलास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन की 126 वीं जयंती मनाया गया

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन जी की 126वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने जहां ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
डॉक्टर जाकिर हुसैन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश में शिक्षा की अलख जगाई और युवाओं को शिक्षित बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ एक ऐसा हथियार तैयार किया, जिसने बिना हिंसा किए हीं अंग्रेजों की बुनियाद हिला दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि डॉक्टर जाकिर हुसैन साहब यहां के राज्यपाल पद को सुशोभित किए है।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विष्णु पासवान, राष्ट्रीय महासचिव (यु) श्री अनिल पासवान, प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, प्रदेश सचिव एजाज हाशमी, सुरेश पासवान, , पटना माहनगर अध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, आनंद शंकर, सुरेश पासवान, सुनील पासवान मौजूद थे।
उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.