ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजभाषा सम्बन्धी प्रगति का निरीक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

पटना। राजभाषा संसदीय समिति की प्रथम उपसमिति द्वारा पटना स्थित मौर्य होटल में बिहार के 13 केन्द्रीय प्रतिष्ठानों के साथ महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय की राजभाषा सम्बन्धी प्रगति का निरीक्षण संपन्न हुआ। समिति के सभापति एवं राज्य सभा सांसद श्री रामचन्द्र जाँगड़ के नेतृत्व में संसदीय राजभाषा उपसमिति ने विश्वविद्यालय की हिन्दी के क्षेत्र में प्रगति की सराहना की तथा प्रशासनिक कार्य में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।
समिति के सदस्य श्री अशोक कुमार यादव, सांसद, मधुबनी ने हिन्दी अधिकारी के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय की ओर से माननीय कुलपति प्रो० आनन्द प्रकाश ने नेतृत्व में पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने इस निरीक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। श्री सच्चिदानंद सिंह, विशेष कार्याधिकारी (प्रशासन), डॉ० अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष, राजभाषा प्रकोष्ठ सह विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, श्री सिद्धार्थ चक्रवर्ती, हिन्दी अधिकारी, श्री कौशलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में निरीक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव श्री राजेश कुमार वर्मा तथा शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव निरीक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
निरीक्षण कार्यक्रम का आरम्भ कुलपति महोदय द्वारा राजभाषा की प्रगति की समिति के समक्ष प्रस्तुति से हुआ। डॉ० अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा अधिनियम और राजभाषा नियमों के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा हिन्दी के क्षेत्र में किए गए काम पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के सुझाव के उपरान्त श्री सच्चिदानंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.