खगौल थाना में होली एवं शब- ए- बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन
खगौल। शुक्रवार को होली पर्व एवं सबे बारात को शांति पूर्वक मनाने को लेकर खगौल थाना परिसर में थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित लोगों के माध्यम से थानाध्यक्ष ने नगरवासियों से होली का त्योहार शांति व सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कहीं। उन्होने कहा कि शराब को लेकर सतर्क रहना है। ब्रेथलाइनर मशीन से जगह जगह सड़क पर चेकिंग लगाने का आदेश है। ऐसा ना हो कि इस त्योहार में हमें अपनी कार्रवाई कर करने का मौका मिले। होली एवं सब-ए- बारात पर्व से जनता के बीच प्रेम का संदेश देना है। छोटी छोटी घटना को नजरअंदाज न करते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। खगौल की जनता सहयोग करे तो शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने होली एवं शब ए बारात पर्व को आपसी भाईचारे एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होने होलिका दहन सड़क के बीच में नहीं करने व बिजली के तार को लेकर बिजलीकर्मियों को सचेत रहने की बात कही। वहीं बैठक के बाद खगौल थाना अध्यक्ष फूलदेव चौधरी द्वारा थाना परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर अवर निरीक्षक तरुण कुमार, अनिरुद्ध कुमार शर्मा, प्रतिमा कुमारी, प्रशिक्षु एसआई डॉली कुमारी, सुरुचि कुमारी,राजेश्वर कुमार, नीतीश कुमार गौतम, नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार, दीपक पासवान, संगीता सिन्हा, अशोक शर्मा, विश्वामित्र उपाध्याय, हर्षचंद गुप्ता, राजनाथ राय, प्रसुन कुमार,मदन पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स, पूर्व पार्षद रितेश कुमार बिट्टू, राकेश कुमार मेहता उर्फ पप्पू, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह रघुवीर प्रसाद, धनंजय कुमार वंशराज, सुधांशु, रोशन कुमार, कौशल कुमार, उमा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे l