ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के गहने समेत लैपटॉप और कैमरा लेकर हुए फरार

पटना के दानापुर में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है 15 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, कैमरा और लैपटॉप भी उठा ले गए चोर घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

दानापुर के गोला रोड स्थित बैंक कॉलोनी में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह रहते है वीरेंद्र कुमार सिंह सचिवालय के विकास भवन में पदस्थापित है 3 दिन पहले वे अपने घर को बंद कर अपनी बहन से मिलने पूरे परिवार के साथ चितरंजन गए हुए थे
सोमवार को जब वे वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में रखे गए गोदरेज से सभी सामान गायब थे छानबीन के दौरान उन्होंने पाया कि घर में रात के वक्त चोरों के गिरोह ने घर में रखे गए सोने के जेवरात , कैमरा और लैपटॉप को साफ किया है उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी सूचना मिलते ही दानापुर थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली है मामले की छानबीन के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है लोगों ने बताया कि इन दिनों चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है दानापुर थाने की ओर से गस्ती बिल्कुल नहीं होने का आरोप भी लगाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.