ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश करेंगे बिहार के सौ शिक्षक

सांस्कृतिक स्त्रोत और प्रशिक्षण केंद्र की पहल
स्थान, पार्क आदि का भी होगा संकलन

पटना। स्वतंत्रता आंदोलन मे किसी भी रूप मे योगदान देने वाले गुमनाम क्रांतिकारियों को ढूंढा जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐसी जगह के बारे मे भी लोग जान पाएंगे जो अबतक सामने नही आ पाए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन की गुमनाम शख्सियतों और जगहों को ढूंढने के बाद उनकी कहानियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए पूर्वी चम्पारण जिला सहित बिहार के सौ शिक्षकों और व्याख्यताओं की टीम तैयार की गई है। ये लोग मिलकर बिहार के विभिन्न जिलों से ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों व स्थलों को तलाशेंगे। सांस्कृतिक स्त्रोत और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) भारत सरकार और राज्यों का एससीईआरटी डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिप्रोजेट्री प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। गुरूवार 16 मार्च को पटना मे इसको लेकर कार्यशाला मे इन शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। किलकारी,बिहार बाल भवन पटना मे इस एकदिवसीय कार्यशाला की शुरुआत सीसीआरटी के उपनिदेशक डाॅ. राहुल कुमार, संयुक्त निदेशक(डायट) एससीईआरटी पटना डाॅ. रश्मि प्रभा, बाल भवन किलकारी पटना की निदेशक श्रीमति ज्योति परिहार एवं टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्वी चम्पारण जिला से इस टीम मे दो शिक्षक शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत देशभर से पांच हजार ऐसी कहानियों का संग्रह किया जाएगा। टीम मे शामिल मृत्युंजय कुमार ठाकुर एवं विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक अपने क्षेत्र के साथ ही अन्य जगहों के बारे मे भी लिख सकते हैं। 200-500 शब्दों मे कहानी भेजनी है। इसमे यह ध्यान रखना है कि जिन स्वतंत्रता सेनानी या जगह के बारे मे बताया जा रहा है, वह नई है और पहले कहीं छपी नही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.