ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

फतुहा में राम मनोहर लोहिया का जयंती का आयोजन

फतुहा। राम मनोहर लोहिया का जयंती मां तारा उत्सव पैलेस गोविंदपुर मनाया गया। अध्यक्षता अनिल कुमार शर्मा ,मुख्य अतिथि, भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल, राणा राजेंद्र पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष शोभा देवी। मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के अद्भुत व्यक्तित्व थे। इन्होंने अपने सिद्धांतों विचारों से दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को समाजवाद और लोकतंत्र के लिए एक नई दिशा दी।उन्होंने अपनी पुस्तक मार्क्स गांधी एवं सोशलिज्म में मार्क्स और गांधी के सिद्धांतों के रहते हुए समाजवाद की नई परिभाषा गढ़ी है, जो दुनिया के लिए आईना है। डॉक्टर लोहिया सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में पढ़ने के लिए जर्मनी गए जहां उन्होंने जर्मन भाषा का अध्ययन कर पीएचडी की। जहां देश के बड़े-बड़े नेता उन दिनों (गुलाम भारत) पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए तो लोहिया पढ़ने के लिए जर्मनी गए। उनका कहना था गुलाम भारत में इंग्लैंड नहीं जाएंगे। उन्होंने समाज के लिए जाति व्यवस्था को कलंक बताया था कि इसे समाप्त करना ही होगा। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता पक्ष के लोगों को आगे आना होगा तथा आज अपने आपको समाजवादी कहने वाले नए-नए जाति का गिनती करवा रहे हैं। डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने सरकार से शिक्षा में सुधार के लए कहा कि एक चपरासी हो या प्रधान सचिव, पंचायत के मुखिया हो या विधायक, सांसद, मंत्री सभी को सरकारी विद्यालय में पढ़ाना हीं होगा ,इसी तरह स्वास्थ्य विभाग में भी सुधार करना होगा, सरकारी कर्मचारी के साथ -साथ विधायक, सांसद, मंत्री सरकारी अस्पताल में ही कराना होगा, यदि प्राइवेट में करवाते हैं तो उन्हें अपना पैसा खर्च करना होगा। उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा कि कहा कि राम मनोहर लोहिया अमेरिका में गए थे, एक जगह रास्ते में एक होटल में उन्होंने देखा जिसमें लिखा था की काले आदमी का प्रवेश निषेध है‌ डॉक्टर लोहिया ने गाड़ी रुकवाई तथा लोहिया होटल में प्रवेश कर गए। प्रवेश के कारण वहां गिरफ्तार के लिए गए। जब अमेरिकी सरकार को लोहिया जी की गिरफ्तारी का पता चला तो उसने डॉक्टर लोहिया से माफी मांगे। ‌उन्होने कहा कि यहां के राष्ट्रपति भारत की जनता से माफी मांगे उसके बाद ही कैद से निकलूंगा। उस समय राष्ट्रपति ने भारत की जनता से माफी मांगी और होटल के नियम में परिवर्तन किया गया। राणा राजेंद्र पासवान ने कहा कि 1962 में समाजवादियों का वार्षिक सम्मेलन हैदराबाद में चार दिनों के लिए था। सम्मेलन के बाद सभी घर जाने के लिए परेशान होने लगे तब डॉक्टर लोहिया ने कहा बताओ तुम लोग अपने अपने घर जाने के लिए उतावले हो मैं कहां जाऊं मुझे तो घर ही नहीं है यह प्रशन बड़ा ही मार्मिक है। भाजपा नगर अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि डॉक्टर लोहिया महात्मा गांधी को अपना गुरु मानते थे,वह नास्तिक थे और गांधीजी आस्तिक थे। एक वार गांधीजी ने लोहिया से कहा की तुम नाशिक रहते हुए अच्छा सत्याग्रही नहीं बन सकते हो इस पर लोहिया चुप रहे और गांधीजी को कोई जवाब नहीं दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.