ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कन्हौली गाँव के तुषार के पीड़ित परिवार से केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने दूरभाष पर बात की

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के निर्देशानुसार आज युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के नेतृत्व में बिहटा के कन्हौली ग्राम में छात्र तुषार की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर युवा रालोजपा उपेन्द्र यादव, राधाकान्त पासवान, अकलू पासवान, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द यादव, दलित सेना के प्रदेश महासचिव कृष्णा पासवान, गजेन्द्र यादव पटना जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और इस हृदय विदारक घटना की निंदा की। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय लोजपा के नेताओं के घटनास्थल दौरा क्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव मदद करने की बात कही। युवा रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में प्रशासन अपंग हो गया है, थाना से महज 200 मीटर दूरी पर तुषार की अपहरण कर हत्या की जाती है परन्तु प्रशासन की कोई भनक नहीं होती है, आगे उन्होनें कहा कि अगर प्रशासन तत्परता दिखाती तो यह घटना नही होती। रालोजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उपेन्द्र यादव ने बिहार सरकार से इस घटना की सी.बी.आई से जाँच कराकर तथा स्पीडी ट्राइल करा कर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.