ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिसरो द्वारा चार दिवसीय फुट एण्ड एंकल फ़्री सर्जिकल कैम्प की शुरुआत

चार दिवसीय फ़्री कैप की शुरुआत

देशी विदेशी चिकित्सा दे रहे हैं अपनी सेवा

सिसरो हॉस्पिटल सगुना मोड़, दानापुर में दी जा रही है सेवा

पटना। सिसरो (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पाइन, रिहेबिलिटेशन एंड आर्थोपेडिक) हॉस्पिटल दानापुर पटना में फुट एण्ड एंकल फ़्री सर्जिकल कैम्प की शुरुआत हुई। यह कैम्प मंगलवार तक चलेगा। इस दौरान 18 वर्ष या उससे कम आयु वाले जन्मजात विकलांग एवम् पैर की विकृति वाले रोगी को सर्जरी एवं प्रोस्थेटिक अंग एवं कैलीपर की सेवाएँ दी जा रही है।मरीज़ को सारी सुविधाएँ मुफ़्त मुहैया कराई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर में विभा कुमारी सिंह, निदेशक, राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण संस्थान, पटना एवं मदन साहनी, मानव संसाधन विकास मंत्री, बिहार सरकार उपस्थित थे। डॉ एस एन सर्राफ़ ने बताया कि यह चार दिवसीय सर्जिकल कैंप एक तारीख़ से शुरू होकर चार तारीख़ तक चलेगी। कैंप ईश्वर फ़ाउंडेशन, नई दिल्ली एवं के. बी. एच., ऑस्ट्रिया के सहयोग से सिसरो हॉस्पिटल पटना में आयोजित हो रहा है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वदेशी और विदेशी डॉक्टरों का सहयोग प्राप्त है। इस कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार, डॉ. अभिषेक अन्नू सर्राफ़, डॉ. वेरोनिका आदि ने सहयोग दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.