ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोटरी आगामी सत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करेगी : एसपी बगड़िया

पटना सिटी। रोटरी मंडल 3250 के जोन 10 के अंतर्गत आने वाले रोटरी क्लबों की आंचलिक बैठक आज पटना सिटी स्तिथ होटल केएल सेवन परिसर में सहायक मंडलाध्यक्ष कुमुद रंजन की अगुआई में संपन्न हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन रोटरी सत्र 2023- 24 के मंडलाध्यक्ष शिव प्रकाश बगड़िया ने द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया। उद्घाटन के उपरांत संबोधन में मंडलाध्यक्ष एसपी बगड़िया ने कहा कि रोटरी आगामी सत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करेगी, बिहार और झारखंड में इसकी अति आवश्यकता है।”
जोनल बैठक को संबोधित करते हुए रोटरी सम्राट के चयनित क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार, रोटरी पटना साउथ के चयनित क्लब अध्यक्ष जेपी शर्मा, रोटरी पटना आर्यन के चयनित अध्यक्ष डॉक्टर किशोर ने आने वाले रोटरी वर्ष में अपने अपने क्लब की संभावित गतिविधियों की रिपोर्ट पेश किया। इस दौरान भारी संख्या में रोटरी क्लबों के सक्रिय सदस्य मंडल पदाधिकारी भी मौजूद थे।
जोनल 10 की इस बैठक के मौजूद मंडल 3250 के पदाधिकारियों में मंडल प्रशिक्षक पीडीजी विवेक कुमार, मंडल लीगल चेयर राजेश कुमार, फाउंडेशन चेयर विजय यादव, मंडल आरएलआई चेयर सुशील पोद्दार, पब्लिक इमेज चेयर संजीव यादव , वर्तमान क्लब अध्यक्ष गोविंद चौधरी, आगामी सत्र के क्लब सचिव अभिषेक पैट्रिक, कविता अरोड़ा,क्लब प्रशिक्षक संजय सिन्हा, पोलियो चेयरमैन विनोद झुन्न झूंन वाला, विनय लांबा, डा अभिषेक गोलवारा, देवराज बल्लभ, राजीव कुमार, अनूप कुमार, रामकुमार, मंजू रंजन, शालिनी कुमारी, पूजा एन शर्मा,रेखा यादव आदि प्रमुख थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.