ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विपक्षी जितना कीचड़ उछालेगा कमल उतना ही खिलेगा : पुजा कुमारी

फतुहा। भाजपा नेत्री पुजा कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा। विपक्ष सरकार के लिए चुनौती बनने के बजाय केवल खुद को बचाने में लगा नजर आ रहा है। वह अपनी अस्मिता की लड़ाई तो लड़ रहा है, परंतु सत्तारूढ़ दल को अपदस्थ करने की इच्छा पात्रता स्वयं विकसित नहीं कर पा रहा है। विपक्ष पूर्णतः छिन-भिन्न होकर इतना कमजोर एवं निस्तेज नजर आ रहा है कि सशक्त या राजनीतिक विकल्प की संभावनाएं मृत पराया लग रही है। लगता है कि विपक्ष राजनीति ही नहीं नीतिविहीन भी हो गया है। यही कारण है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पहुंचते हुए राजनीतिक सफर में विपक्ष की इतनी निस्तेज बदतर एवं विलोपपूर्ण स्थिति कभी नहीं रही रही। विपक्षी दल भाजपा को पराजित तो करना चाहते हैं परंतु समझ नहीं पा रहे कि किन मुद्दों को लेकर संघर्ष करें और जनता के बीच जाएं। न उनके पास हावी मुद्दे हैं और न मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का माद्दा है। कहां है प्रभावी विपक्ष कहां है देश हित के मुद्दे, विपक्ष की कोशिश हर हाल में भाजपा संघ और प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों का हितैषी, मुसलमानों,दलितों ,आदिवासियों, का विरोधी तथा स्वर्ण जातियों का समर्थन साबित करने की प्रतीत होती है। भाजपा नेत्री पुजा कुमारी ने कहा कि जितना कीचड़ उछाला गया उतना ही कमल खिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.