ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाकपा का भाजपा हटाओ देश बचाओ राजनीतिक अभियान आज से

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र की जनविरोधी नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल से 15 मई तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत राजनीतिक अभियान चलाएगी। अभियान की शुरूआत डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ होगी। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। अभियान का नाम भाजपा हटाओ देश बचाओ रखा गया है। इस दौरान गाँव-गाँव पदयात्रा निकाली जायेगी। केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई आसमान छूने लगी है। दलितों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यक पर हमले बढ़े हैं। इस सरकार को गरीबों की नहीं अंबानी और अडानी की चिंता है। भाजपा सरकार को 2024 में केंद्र से हटाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अभियान की शुरूआत कर दी है। पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों का भंडाफोड़ किया जाएगा। आठ और नौ जून को जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। सत्याग्रह की तैयारी को लेकर 16 मई से 31 मई तक जिला स्तर पर प्रचार जत्था निकाले जाएंगे। साइकिल-मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। पूरे राज्य के हाट-बाजारों में हजारों नुक्कड सभा अयोजित की जाएगी। पार्टी शाखाओं की विस्तारित बैठक कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में और शिक्षा स्वास्थ्य-मनरेगा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग को लेकर तथा अडानी समूह की कम्पनियों के गलत कामों में सरकार की भूमिका की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को जोरदार ढंग से जनसंवाद के माध्यम से उठाया जायेगा।। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि राजनीतिक अभियान की सफलता को लेकर राज्य परिषद से लेकर जिला परिषद की बैठक आयोजित कर कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के अस्तित्व पर हीं प्रश्नचिह्न लग गया है। हमारे गणतंत्र के मूल मूल्यों जैसे धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को रौंदा जा रहा है। सरकारी सम्पतियों को कौड़ी के भाव में पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब मजदूर किसान विरोधी तथा काँरपोरेट पक्षी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जोरदार आंदोलन चलाने की योजना बनाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.