ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाहुबली को जेल से निकाल कर बिहार क्या संदेश देना चाहता है देश को : प्रेम कुमार चौधरी

पटना। बिहार सरकार द्वारा बाहुबली नेता आनंद मोहन के साथ 27 दुर्दांत अपराधी को छोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेम कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार सरकार अति पिछड़ों और दलितों के बल पर सत्ता सुख भोग रही है। बिहार सरकार अति पिछड़ों और दलितों को न्याय से वंचित कर रही है। सरकार आनन-फानन में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नियम में फेरबदल कर, अपराधियों की रिहाई का रास्ता साफ किया है, यह बिल्कुल ही राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, और समाज के सदमा।

सरकार ने 2016 में बने लोक सेवक सुरक्षा कानून को कमजोर किया है, जिससे लोक सेवकों में भी काफी आक्रोश है। उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है, वही अति पिछड़ा और दलित वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। बिहार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों मैं भी आक्रोश देखा जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि सरकार के इस कृत्य का हिसाब बिहार की जनता आने वाले आम चुनाव में अपनी वोट की ताकत से चुकता करेगी, गौरतलब है कि, बिहार सरकार ने पिछले दिनों उस नियम में संशोधन किया है जिसके तहत किसी लोकसेवक की हत्या के दोषी को सजा पूरी होने के बाद छोड़ने का आदेश राज्य सरकार के अधीन नहीं रहा गया, अब ऐसे दोषी अपनी सजा पूरी करने के बाद तय समय में जेल से छूट जाएंगे।

बिहार सरकार द्वारा किए गए बदलाव से बाहुबली आनंद मोहन को जिलाधिकारी कृष्णय्या की हत्या के मामले में बड़ी राहत मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.