ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्षा जल संचय को लेकर जलाशय की सफाई

पटना। प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसवको ने कैच द रन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण को लेकर जलाशय का साफ सफाई अभियान चलाया। मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के निदेशक देवानन्द ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने सही कहा था कि अगला विश्व युद्ध जल के लिए होगा आज सच सावित हो रहा है। भूगर्भ जल का स्तर जितना तेजी से नीचे जा रहा है समय रहते नही चेता गया तो एक एक बूंद पेय जल के तरसना होगा। उन्होंने बताया कि मात्र दो प्रतिशत ही पीने योग्य जल है बाकी खारा पानी है या बर्फ है। मनुष्य जिस रफ्तार से भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है बेहताशा पानी का दुरुपयोग कर रहा है यह खतरे की घँटी है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आहार,पोखर,तलाव,नहर,जलाशय को पुनः स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि गंगा जल को राजगीर और गया ले जाकर अच्छी पहल किया है। हमें सभी नदियों के पानी का सदुपयोग करना चाहिए। वहीं फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने लोगो से वर्षा जल को संचय करने का अपील किया है। गंगा में पूजन सामग्री, मूर्ति, मानव या पशु का शव प्रवाहित न करें। नालों की पानी को खेत की ओर ले जाना होगा । पटना में गंगा का पानी नहाने लायक भी नही रहा । इस मौके पर स्वयंसवको ने जलाशय की साफ सफाई किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.