ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 और 15 मई को राष्ट्रीय परिषद की बैठक राजगीर में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय : हम

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली हम राष्ट्रीय परिषद की 14 और 15 मई को होने वाली बैठक की तैयारी पूरी हो चुकी है । हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक इंटरनेशनल कन्वेंशनल हॉल राजगीर नालंदा में होगी ।हम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बैठक में पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के पूर्व मंत्री टिकारी विधायक डॉक्टर अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक का ज्योति मांझी, प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी के साथ जिला एवं प्रखंड से पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे । प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने बताया कि हम की होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी का वर्तमान राजनीति को लेकर संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने हैं। 13 और 14 मई को राजगीर में होने वाली हम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पार्टी संगठन को ध्यान में रखकर बहुत ही खास बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.