ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का लिया जायजा, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

• जे०पी० गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि लोगों का आवागमन और आसान हो सके ।

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के बचे हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने खाजेकलां घाट और कंगन घाट जाकर जे०पी० गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को देखा और कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जे०पी० गंगा पथ के लिंक पथों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जे०पी० गंगा पथ के बचे हुये निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न घाटों से कनेक्टिविटी हो जाने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से शहर के लोगों को सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के निर्माण कार्य पूर्ण होने से कई रूटों के लोगों के लिये आवागमन और सुगम होगा। पटना से बाहर आने जानेवाले लोगों का भी सम्पर्क और सुगम हो जायेगा । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके लिये और जो आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा । निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.