ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

“महिला उद्यमिता: अवसर और चुनौतियां” विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

पटना। सोमवार को जे डी वीमेन्स कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं अटल इनक्यूवेशन केंद्र , बिहार विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में “महिला उद्यमिता: अवसर और चुनौतियां” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर किया।अपने स्वागत भाषण में महिलाओं के स्वरोजगार पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ पूनम कुमारी राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय प्रकाश, सी ई ओ, AIC, बिहार विद्यापीठ ने अटल इनक्यूबेशन केन्द्र के द्वारा उद्यमिता के लिए प्राप्त सुविधाओं को विस्तार से बताया तथा नई सोच, नए रोजगार करने को प्रेरित किया। केंद्र के सी ओ ओ, श्री प्रमोद कर्ण ने भी उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मंच संचालन कन्वेनर डॉ निधि सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में आई क्यू ए सी समन्वयक मालिनी वर्मा एवं सुमिता सिंह की मुख्य भूमिका रही।इस अवसर पर डॉ रेखा मिश्रा, डॉ मधु कुमारी, डॉ कुमकुम, डॉ रीता दास, डॉ लक्ष्मी,डॉ स्मृति, डॉ हीना एवं अन्य शिक्षिकाएं तथा अत्यधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.