ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंजीनियरिंग और एमबीए की शिक्षा को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के साथ बिहारी छात्रों के लिए सरल बनाएगा लॉर्ड्स कॉलेज

पटना।  देश का ख्याति प्राप्त, 20 वर्ष पुरानी संस्थान लॉर्ड्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नैक “ए प्लस” ग्रेड, एनबीए और हैदराबाद का यूजीसी स्वायत्त अनुमोदित संस्थान बिहार के छात्रों को इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की विभिन्न शाखाओं में स्कॉलरशिप और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट प्रदान करेगा। इस आशय की जानकारी आज राजधानी पटना के होटल गार्गी ग्रैंड में कॉलेज की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में बतौर चीफ गेस्ट पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलियावी, कॉलेज के वाईस चेयरमैन सय्यद तौसीफ अहमद, ओड़िसा के प्रमुख शिक्षाविद ख्वाजा गुलाम जिलानी और बिहार एडमिशन प्रमुख विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लार्ड कॉलेज में लगभग 3500 से अधिक छात्र अभी पढाई कर रहे है। साथ ही कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी बेहतर है। यहां 270 से अधिक छात्र प्लेसमेंट पा चुके है। यहां छात्रों को इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के कोर्स के साथ ही साथ प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की गई है। हैदराबाद के काफी बड़े परिसर में अवस्थित यह कॉलेज छात्रों को आवासीय सुविधा के साथ ही साथ खेल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, मनोरंजन और विविध आयामों को भी बढ़ाने का मौका देता है। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे काफी प्रतिभावान होते हैं तथा कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करते हैं। बिहार के छात्रों के लिए लॉर्ड्स इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पिछले कुछ साल से अच्छी पसंद बनी हुई है। यहाँ बहुत सारे बिहार के बच्चे पढाई कर रहे है, और बहुत से बच्चे कैंपस से डायरेक्ट प्लेसमेंट भी पा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.