ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस साल प्रमोट नहीं होंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, परीक्षा देकर ही अगली कक्षा में करेंगे प्रवेश

पटना: बिहार में इस बार भले ही बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन सरकार कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूल के बच्चों को परीक्षा लेकर अगली कक्षा में प्रमोट करने का मन बना चुकी है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि इस पर आधिकारिक फैसला होना बाकी है।पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों को बिना परीक्षा दिए ही प्रमोट किया जा रहा था। इस बार संक्रमण की स्थिति नियंत्रित नजर आ रही है। परिस्थितियां ऐसी ही बनी रही तो कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को परीक्षा लेकर ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि परीक्षा देने से बच्चों की पढ़ाई का स्तर बना रहेगा। हालांकि इस बारे में आखिरी निर्णय होना बाकी है।जानकारी के मुताबिक कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार को आरटीई के नियमों में बदलाव की गुंजाइश भी होगी। जिसके लिए कैबिनेट की अनुमति लेनी होगी। दरअसल, राइट टू एजुकेशन एक्ट के मुताबिक प्राथमिक कक्षाओं में कम से कम 200 दिन की पढ़ाई बच्चों के लिए अनिवार्य है। वहीं मध्य विद्यालय यानी कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए स्कूल में कम से कम 220 दिन की पढ़ाई अनिवार्य है, लेकिन पिछले साल से अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से बिहार में सरकारी स्कूलों में इतनी पढ़ाई नहीं हो पाई है। स्कूलों में जब पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ तो परीक्षा लेने के लिए सरकार को विशेष प्रावधान के तहत कैबिनेट की अनुमति लेनी होगी। वैसे, पिछले दो साल से सरकार विशेष प्रावधान के तहत बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करती रही है, लेकिन इस बार सरकार ने बच्चों को विशेष प्रावधान के तहत परीक्षा देकर ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का मन बना लिया है। इधर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के शमायल अहमद ने बताया कि ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट स्कूलों में भी बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में पाठ्यक्रम में कटौती कर के बच्चों को उसी हिसाब से परीक्षा लेकर अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.