ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लिट्रा पब्लिक स्कूल ने दी श्रद्धांजलि

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लिट्रा पब्लिक स्कूल प्रांगण में 11 फरवरी ( शुक्रवार) को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश तथा सांस्कृतिक संस्था कलांगन ने भी भाग लिया और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अवस्थित लिट्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सामयिक परिवेश की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, सचिव विभा सिंह, लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत और संस्था के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर को कालातीत करार देते हुए संस्था के अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने कहा कि अपने गीतों के माध्यम से वह सदैव हमारे बीच उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में उन्होंने ऐ मालिक तेरे बंदे हम गीत गाकर लता दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने कार्यक्रम में रहे ना रहे हम महका करेंगे बन के कली,बनके सबा… गीत पेश किया। अर्चना आर्यन ने कार्यक्रम में हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो, निशा सिंह ने जो वादा किया वह निभाना पड़ेगा, पूनम भूषण ने बहुत दूर है में चले जाना है,देवयानी दुबे ने मेरे वतन के लोगों और विभा सिंह ने प्यार का नगमा है गीत गाकर लता मंगेशकर को अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। मीनू गुप्ता ने भी लता मंगेशकर के गीत गाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दिव्या यादव और अंजली कुमारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.