ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजा राममोहन राय के 250वीं जन्म दिवस पर निकाली महिला सशक्तिकरण रैली

पटना । आधुनिक भारत के पुनर्जागरण के जनक एवं सती प्रथा उन्मूलन के महानायक राजा राम मोहन राय की 250वीं जन्म दिवस के अवसर पर मनोरंजन अनुमंडलीय पुस्तकालय चैलीटाल, पटना सिटी के द्वारा पुस्तकालय के सचिव-सह-पटना सदर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकार जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। रैली पुस्तकालय से निकलकर काजीबाग, प्रणामी मंदिर, माखनपुर, ईदगाह रोड, महाराजगंज इत्यादि जगह से होते हुए वापस पुस्तकालय लौट गई। रैली में शामिल छात्राओं ने मोहल्ले की महिलाओं को अपनी बेटी को विद्यालय में प्रतिदिन भेजने की अपील की। छात्राओं ने बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु बालिकाओं को शिक्षित करना अति आवश्यक है। इस रैली में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पटना सिटी, चैलीटाल एवं मध्य विद्यालय महाराजगंज की छात्राओं ने भाग लिया। रैली को सफल बनाने में पुस्तकालयाध्यक्ष स्वाति सिन्हा, शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता, मणिकांत सिन्हा, विजय कुमार सिंह, सुशील मंडल, पूनम कुमारी, अनिल कुमार, उदय कुमार, कबील प्रसाद, आशा, सोनी कुमारी, बलराम कुमार, कौशलेंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.