ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार सरकार के आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, लोक सेवा आयोग पटना के सचिव बने जियुत सिंह

पटनाः बिहार सरकार के आईएएस अधिकारियों का तबादला पोस्टिंग हुआ है। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को केरल कैडर के लिए विरमित किया गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पदस्थापना के लिए इंतजार कर रहे मुकेश कुमार लाल का वित्त विभाग में पोस्टिंग की गई है। उसके साथ ही पूर्णिया के नगर आयुक्त का तबादला पटना किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्श से अभिषेक सिंह को उनके पैतृक संवर्ग त्रिपुरा संवर्ग में योगदान देने के लिए बिहार सरकार ने विरमित किया है। वित्त विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।पूर्णिया के नगर आयुक्त जियुत सिंह को सचिव बिहार लोक सेवा आयोग पटना के पद पर तबादला किया गया है। आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार लाल को वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.