ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों पर अगर कार्रवाई हुई तो दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

आर पार के संघर्ष को कमर कस चुके हैं राज्य के नियोजित शिक्षक

राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा

पटना। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विभाग द्वारा आंदोलन में शामिल होने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा पत्र निकाला गया है। लोकतंत्र में अपनी मांगों को रखना जायज है। राज्य के नियोजित शिक्षकों ने संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। सरकार का दमन चक्र आंदोलनकारी शिक्षकों पर निरंतर जारी है। शिक्षक नेताओं को नजरबंद करना और गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही का द्योतक है। राज्य के शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त करने को लेकर कमर कस चुके हैं। इस बार आर पार का संघर्ष करने को शिक्षक कटिबद्ध हैं। नेता द्वय ने सरकार से मांग किया कि इस तरह अगर आंदोलनकारी शिक्षकों पर कार्रवाई हुई तो शिक्षकों का आक्रोश फूटेगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस प्रकार का तानाशाही फरमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने सरकार से मांग किया कि विभागीय पदाधिकारियों द्वारा जो इस प्रकार शिक्षकों को भयभीत किया जा रहा है, इस पर त्वरित रोक लगे अन्यथा संघ और तेज आंदोलन करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.