ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आशाकर्मियों का असरदार और आक्रमक अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू

राज्य के 500 से अधिक पीएचसी पर टीकाकरण ठप.

अस्पताल गेट पर धरना- प्रदर्शन कर आशकर्मियों ने की हड़ताल

पटना। बिहार की तकरीबन एक लाख आशा और आशा फैसिलिटेटर ने बुधवार से पूरे बिहार में पारितोषिक नहीं-मानदेय देने तथा ,एक हजार नहीं – दस हजार मानदेय सहित 9 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर पूरे बिहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य के 500 से अधिक पीएचसी, सीएचसी, रेफरल अस्पतालों में आज बुधवार को होने वाला टीकाकरण पूरी तरह ठप हो गया। आशा व आशा फैसिलिटेटरों ने आज पूरे बिहार के पीएचसी,रेफरल आदि अस्पतालों के समक्ष धरना प्रदर्शन कर हड़ताल की शुरूआत किया। हड़ताल के प्रथम दिन आशा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष शशि यादव व ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने नौबतपुर और बिहटा पीएचसी में हड़ताल का नेतृत्व किया। इस दौरान आशाओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने सरकार से बिहार के एक लाख आशाओं की उम्मीदों को पूरा करने,बजट सत्र 2023 में सदन के अंदर किए गए घोषणा को अमल में लाने की मांग व अपील किया। नेताओं ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और पटना हाई कोर्ट ने आशाओं के कोरोना काल मे किए गए कार्यों की सराहना किया है। पूर्व के हडताल के दौरान ही पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आशाओं की मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया था वाबजूद इसके कोरोना काल व अन्य समय मे किए गए कार्य का बकाया का भुगतान राज्य सरकार ने अभी तक नहीं किया है। आशा नेत्री शशि यादव ने कहा कि जबतक सरकार आशा की मांगे मान नहीं लेती तबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल का आह्वान बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ और आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के आशा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया है। इस बीच बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष सह संघर्ष मंच नेत्री शशि यादव और आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ सहायक महामन्त्री विश्वनाथ सिंह ने बताया कि पटना जिले के नौबतपुर, पालीगंज,बिक्रम, बिहटा, मसौढ़ी,धनरुआ,बाढ़, बख्तियारपुर,खुसरुपुर ,संपतचक,अथमल गोला, पंडारक आदि पीएचसी व रेफरल अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरी सफल रहा और टीकाकरण पूरी तरह ठप हो गया। वहीं राज्य के सभी 38 जिलों में 500 से अधिक पीएचसी,सीएचसी और रेफरल अस्पतालों में आशा कर्मियों की असरदार व आक्रमक अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत हुई और उक्त सभी अस्पतालों में आज बुधवार को होने वाला टीकाकरण जारी पूरी तरह ठप रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.