ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

जाप की प्रदेश कमिटी में किया गया विस्तार

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में जनता के बीच पकड़ बनाने के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जन अधिकार पार्टी ने अपनी प्रदेश कमिटी का आंशिक पुनर्गठन किया है। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर 5 राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, 1 प्रधान महासचिव, 1 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 3 प्रवक्ता, 3 सचिव बनाये गये हैं। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने हेतु अभिजीत सिंह को प्रधान महासचिव, अवधेश कुमार लालू को उपाध्यक्ष, अंकुश कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है। जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के बातों को मीडिया में रखने के लिए राजीव मिश्र, महेंद्र सिंह यादव, शहान परवेज को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, तीन नये सचिव भी बनाये गये हैं, रविकांत नीरज ऊर्फ ललन सिंह, देवाशीष पासवान, बिट्टू यादव सचिव बनाये गये हैं। वहीं, राघवेन्द्र कुशवाहा ने संगठन को मजबूती देने के लिए पांच राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाये हैं। प्रो. शैलेश्वर यादव, हरिहर प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध यादव, आनंद पटेल, जय प्रकाश यादव को को राज्य कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.