ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विपक्षी एकता से भाजपा नेताओं के हार्ट बीट बढ़ी : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

पटना। जदयू नेता डॉ.मधुरेंदु पांडेय ने बैंगलुरू में आज विपक्षी एकता की दूसरी बैठक को ऐतिहासिक और फलदायक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम से विपक्षी एकता अब तक की सबसे मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प के तौर पर नेता मौजूद है। महागठबंधन इंडिया के पास नेता नीति के साथ साथ नीयति भी है जो देशहित में है।कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम राष्ट्र हित में है। विपक्षी एकता से भाजपा में बेचैनी बढ़ी हुई है यहां तक की भाजपा के शीर्ष नेताओं में हार्ट बीट भी बढ़ गया है।पांडेय ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की नौ साल में एनडीए गठबंधन सरकार देश की जन आकांक्षाओं के विरुद्ध कार्य कर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता खो दी है। कहा कि एनडीए सरकार देश के सर्वांगीण विकास करने के बजाय सत्ता में बने रहने के लिए जातीय और धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता, युवाओं और किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।एनडीए ने कई ऐसे कार्य किया है जिससे देश में अस्थिरता का माहौल व्याप्त हो गया है। भाजपा ने बिहार के साथ धोखा देने का काम किया है। बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला नहीं कोई विशेष पैकेज। राष्ट्रहित को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जो मुहिम की शुरुआत की है वह काफी सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। देश की जनता उनकी मुहिम को सलाम करती है। पांडे ने कहा कि देश की तमाम विपक्षी दल अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में कहीं से कोई संकोच नहीं है। विपक्षी दलों की एकजुटता समय की मांग है और राष्ट्र हित में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.