सड़क अतिक्रमण होने के कारण हमेशा लगती जाम
मधुबनी-सड़क अतिक्रमण के कारण झंझारपुर के अररिया संग्राम ओवरब्रिज के नीचे बने अप्रोच सड़क सह अंधराठाढ़ी से मधेपुर को जाने वाली स्टेट हाईवे सड़क पर जाम लगने के कारण लोग परेशान रहते हैं। गाडियां रेंगती हुई नजर आती है जिस कारण लोगों में भयंकर गुस्सा है। सड़क अतिक्रमण होने के कारण जब इस रास्ते से बस, ट्रक, हाईवा और भारी वाहन गुजरती है तो जाम लगने के कारण लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को अभिलंब सड़क जाम की समस्या को दूर करना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए यह समस्या नासूर बन जाएगा। बता दें कि अररिया संग्राम ओवरब्रिज के नीचे जहां पहले जलजमाव हुआ करता था जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात भी नही मिला कि अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर से लोगों के सामने बड़ी गंभीर चुनौती बन गई है। लगातार प्रशासन को इसकी जानकारी भी दी गई है उसके बावजूद भी इस पर किसी तरह का कोई पहल नही होता। विदित हो सूबे के कद्दावर मंत्री संजय झा का बगल में ही घर है इसके बावजूद भी यहां का समस्या का समाधान नही होना कहीं न कहीं प्रशासन पर सवाल उठना लाजमी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सड़क अतिक्रमण मुक्त होता है या फिर सड़कों का अतिक्रमण में बढ़ोतरी होता है। अंधराठाढ़ी मुख्य बाजार अतिक्रमण मुक्त होने के बाद से यहां भी अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है।बता दें कि सड़क पर टेंपो खड़े रहने के कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है कोई एक तरफ के रास्ते में ही नही हर तरफ ऑटो ही ऑटो खड़ी रहती है। जिस कारण सड़क हादसों का शिकार भी बाइक सवार होते ही रहते हैं।