ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में सबसे ज्यादा किडनी प्रत्यारोपण करने वाला पहला निजी हॉस्पिटल बना पारस एचएमआरआई

• पारस एचएमआरआई में 55वां किडनी प्रत्यारोपण हुआ
• दिहाड़ी मजदूर के मात्र 22 वर्षीय बेटे की ग्लोमेरूलोनेफ्राइटिस की वजह से दोनों किडनी हो गई थी खराब
पटना। बिहटा के 22 वर्षीय मोहन कुमार (बदला हुआ नाम) निवासी श्रीराम टोला का पारस एचएमआरआई में किडनी का सफल प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) हुआ। मोहन गत तीन वर्ष से डायलिसिस पर था। उसका पेशाब आना बिल्कुल बंद हो गया था। जिसकी वजह बनी किडनी के फिल्टर की सूजन और उसका क्रेटनाइन 10-12 रहता था। ऐसे में किडनी प्रत्यारोपण ही एकमात्र विकल्प था। लेकिन मोहन के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। ऐेसे में ऑपरेशन का खर्च वहन करना उनके वश की बात नहीं थी। तब एक ओर जहां सरकार से उसे तीन लाख रुपए मदद मिली तो दूसरी तरफ पारस एचएमआरआई ने भी छूट दी और इस तरह मोहन का किडनी ट्रांसप्लांट हो पाया। पारस एचएमआरआई में किडनी रोग विभाग के निदेशक डॉ. शशि कुमार ने कहा कि मोहन की दोनों किडनी ग्लूमरोलोनेफ्राइटिस की वजह से खराब हो गई थी। ऐसे में उसकी मां ने किडनी दी, जिसे प्रत्यारोपित किया गया। उसकी माँ की किडनी को बहुत कम चीरे में लैप्रोस्कोपिक माध्यम से निकाला गया, जिस कारण उन्हे दो दिनों मे ही डिस्चार्ज कर दिया गया और वह सामान्य जीवन यापन कर रही है। अब मरीज भी ठीक है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज का क्रेटनाइन नॉर्मल हो गया है। पारस एच एम आर आई के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व कुमार चौधरी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की दोनों किडनी सही हो तो एक किडनी दान करने से शारीरिक क्षमता में कोई कमी नहीं आती है। डोनर को कोई नुकसान नहीं होता है। वहीं मरीज का जीवन भी सामान्य हो जाता है। वह नॉर्मल जीवन जी सकता है। किडनी प्रत्यारोपण पर यूनिट हेड डॉ. वैभव राज ने कहा कि पारस एचएमआरआई बिहार का एक्सीलेंट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। हमलोग इसके स्टैंडर्ड को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि बिहार के लोगों को किसी भी तरह के इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े। डॉ. वैभव राज ने कहा कि पारस एचएमआरआई पटना में अब तक 55 सफल किडनी प्रत्यारोपण हो चुके हैं जो बिहार के किसी भी निजी हॉस्पिटल में अब तक हुए सबसे ज्यादा किडनी प्रत्यारोपण मे से एक है। उन्होंने बताया कि 2018 में बिहार में हम एकमात्र पहले हॉस्पिटल थे जिन्होंने किडनी प्रत्यारोपण सुविधा प्रारंभ की। इस प्रत्यारोपण में डॉक्टरों की टीम में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. जमशेद अनवर, डॉ. विकास कुमार और डॉ. अंशुमान आशु शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.