ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में 34 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई तैनाती

पटना: पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त किए गए 34 जजों की तैनाती कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश में नियुक्त करते हुए उसी पद पर रखा गया है। ओमप्रकाश सिंह को जमुई परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। सत्येंद्र पांडे को सीबीआई कोर्ट में स्पेशल जज के पद पर बरकरार रखा गया है। जय प्रकाश को लखीसराय, राजेश कुमार 3 को कैमूर, बृजमोहन सिंह को मधेपुरा, राकेश मालवीय को गोपालगंज, कौशलेश कुमार सिंह को किशनगंज, सुषमा त्रिवेदी को रोहतास, और वीरेंद्र कुमार मिश्रा को कटिहार के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण में पदस्थापित संगीता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटी में नियुक्त करते हुए पहले की तरह एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और एमपी एमएलए विशेष अदालत की विशेष न्यायाधीश के दायित्वों की जिम्मेवारी दी गई है। दीपांकर पांडे को पूर्णिया के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पटना उच्च न्यायालय के आईटी सह सीपीसी के प्रभारी निबंधक की जिम्मेवारी रूपेश पहले की तरह संभालते रहेंगे। पुरुषोत्तम मिश्रा को बक्सर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अनामिका पूर्व की तरह पटना उच्च न्यायालय में प्रभारी निबंधक स्थापना की जिम्मेवारी संभालेंगी। धर्मेंद्र कुमार सिंह को सीतामढ़ी, कन्हैया जी चौधरी को नालंदा, हर्षित सिंह को दरभंगा, शिल्पी सोनी राज को जहानाबाद, राधेश्याम शुक्ला को नवादा, सुजीत कुमार श्रीवास्तव को समस्तीपुर, निखिलेश कुमार त्रिपाठी को मधुबनी के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। पटना में पदस्थापित त्रिलोकी दुबे एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और एमपी एमएलए विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश की जिम्मेवारी संभालते रहेंगे। गोपाल जी को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पश्चिम चंपारण के पद पर नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद में पदस्थापित अशोक राज भी एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और एमपी एमएलए विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश की जिम्मेवारी संभालते रहेंगे। त्रिभुवन यादव को भोजपुर, अशोक सिंह को पटना, अली अहमद को मुजफ्फरपुर, बृजेश कुमार को सिवान, आनंद नंदन सिंह को अररिया, संजय अग्रवाल को शिवहर, सैयद मोहम्मद समीर आलम को वैशाली और दिग्विजय कुमार को बेगूसराय के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। रजनीश श्रीवास्तव को सारण के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.