ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ओडिशा में आयोजित खनिज समृद्ध राज्यों के ‘खान और उद्योग मंत्रियों के साथ सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने ओडिशा में इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय खनिज समृद्ध राज्यों के ‘खान और उद्योग मंत्रियों के साथ सम्मेलन’ का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया । श्री सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “भारत में 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन क्षमता के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्यों और इस्पात मंत्रालय को साथ मिलकर काम करना होगा । हम स्टील बनाने में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। यह पर्यावरण हितैषी ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल के अनुरूप है । नीति निर्माताओं को प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए।“
माननीय श्री सिंह ने इससे पहले आज सुबह भव्य कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि यह मंदिर अत्याधुनिक कलिंग वास्तुकला शैली के साथ बनाया गया है। यह गर्व की बात है कि भारत में 1300 साल पहले बने स्टील का उपयोग कोणार्क सूर्य मंदिर में किया गया है।
26 फरवरी को सेकेंडरी स्टील सेक्टर की चिंताओं को समझने के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र के दौरान इस्पात, खान और उद्योग, राज्य और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.