पुनपुन बाजार से हटाया गया अतिक्रमण।
पुनपुन बाजार में सोमवार को सड़क पर कच्चा अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटाया गया बताया जाता है कि इस अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को अंचलाधिकारी के तौर पर योगदान देने वाले प्रशिक्षु आईएएस (सहायक समाहर्ता) प्रदीप सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी द्वारा बैठक किया गया जिसमें थाना के स्टाफ तथा यहां के ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण को हटाने के लिए शिकायत किए जिसके कारण अंचलाधिकारी के आदेश पर अमीन द्वारा नापी कर कच्चा तथा पक्का अतिक्रमण को हटाने के लिए 28-2 -2022 तक लोगों को समय दिया गया अंचलाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि कच्चा अतिक्रमण को लगभग 90% लोग हटा लिए थे परंतु 10% अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी का सहायता लिया गया और पक्का अतिक्रमण को हटाने के लिए 14 दिन का नोटिस दिया गया । साथ ही साथ पुनपुन के जनता से अपील है कि अतिक्रमण न फैलाएं तथा जहां-जहां अतिक्रमण किए हैं उसे हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा करवाई किया जाएगा।