ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के द्वारा बिहार के वि0वि0 भ्रमण की जानकारी दी गयी।

लोजपा (रामविलास) ने राजधानी पटना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित अम्बेडकर छात्रावास में छात्रों के लिए प्रशासन द्वारा समुचित रूप से कमरा आवंटित नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि प्रशासन के इस मनमाने रवैये के कारण यहां रहनेवाले छात्रों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान ने बताया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान सेनेटाइजेशन और साफ-सफाई का हवाला देकर बीते वर्ष 25 अगस्त को इन छात्रावासों को प्रशासन ने खाली करवा लिया था। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बावजूद फिर से छात्रों को यहां कमरा आवंटित नहीं किया जा रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि महज एक दो कमरा आवंटित कर खानापुरी वाले अंदाज में प्रक्रिया चल रही है इससे उन छात्रों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है जिनका परीक्षा चल रहा है। वहीं कॉलेज में पढ़नेवाले छात्रों को भी रहने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी रही है।
लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार को इस मामलें में हस्तक्षेप कर इन छात्रावासों में कमरा आवंटन की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.