ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संस्था के दिव्यांग खिलाड़ियों विवेक, संतोष और चंदन ने दिखाया दम खम और जिला का नाम रौशन किया

बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2 एवं 3 मार्च 2022 को आयोजित 22 वीं बिहार राज्य स्तरीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन मोइनुल हक स्टेडियम , पटना में हुआ जिसमे मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, बेतिया, पश्चिम चंपारण जिले के तीन खिलाड़ियों ने जिसमें सीपी दिव्यांग विवेक कुमार को दो पदक शॉटपुट थ्रो में गोल्ड मेडल तथा जेवेलिन थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है तथा इनको दो बार लगातार बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ट्रेन हादसा में दोनों में कट जाने के बाद अपने जीवन को मिशाल बनाते हुए दिव्यांग खिलाड़ी संतोष कुमार चौधरी को शॉटपुट एवं जेवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल तथा प्रथम बार खेल में भाग लेते हुए संस्था के उम्मीद को कायम किया और चंदन कुमार यादव ने 100 मी दौड़ में सिल्वर तथा जेवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चम्पारण का परचम लहराया। संस्था मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन के संस्थापक सह जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता ने कहा कि पश्चिम चम्पारण में चंपारण पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दिव्यांग खिलाड़ियों का लगातार राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाता रहा है, इसी का परिणाम है कि जहाँ दिव्यांगजनो के खेल की जानकारी नही वहां 4 गोल्ड और दो सिल्वर कुल छः मेडल जीता। संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार संस्था के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सचिव ने कहा कि संतोष कुमार एक बहुत होनहार खिलाड़ी है जो अपने जीवन में कभी हार नहीं माना और ट्रेन से दोनों पैर कटने के बाद भी लगातार अपने जीवन में उपलब्धि हासिल किया साथ ही अपने जीवन यापन के लिए अपने परिवार के खर्चा चलाने के लिए दिव्यांग खिलाड़ी बगहा कोर्ट में एक टाइपिस्टका कार्य करते हुए खेल को जारी रखे। चंदन कुमार यादव ने पहली बार खेल में भाग लिया और पहली बार में ही गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडलअपने नाम किया । दिव्यांग खिलाड़ियों के कोच कामेश्वर पटेल ने कहा कि संस्था के सहयोग एवं कमेटी के सहयोग से लगातार जिले से पारा खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं प्रशासनिक तौर पर सहयोग नहीं होने के कारण खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है जिला प्रशासन से इच्छा है कि इन खिलाड़ियों का बुलाकर अपने स्तर से सम्मान करें ताकि उनके जीवन में खेल के प्रति और आगे बढ़ने की लालसा जागृत हो सके। संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बोला कि अब पारा खिलाड़ियों पारा ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है और पश्चिम चम्पारण ज़िले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके । खिलाड़ी बिनय चौबे,सुधीर कुमार, यशपाल, शशिभूषण कुमार, विनेश कुमार, सतेंद्र कुमार,मुंतज़िर हुसेन, निर्भय गुप्ता, और चंपारण पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन कमिटी के सदस्य अशोक कुमार, राशु कुमारी, अजय कुमार, प्रोफेसर एनुल्ला,संतोष कुमार(शिक्षक) इन खिलाड़ियों और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.