महिला दिवस पर वर्तमान को मजबूत कर भविष्य निर्माण का ससक्त सन्देश आईपीएस श्री विकास वैभव ने दिया।
लेट्स इन्सपायर बिहार अभियान के गार्गी चैप्टर द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना के आईएमए हॉल में आईपीएस विकास वैभव, ऊषा किरण ख़ान की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर वर्तमान को मजबूत कर भविष्य निर्माण का ससक्त सन्देश आईपीएस विकास वैभव ने दिया। उन्होंने ने कहाँ कि बिहार के वर्तमान निर्माण को लेकर चिंतन करने की प्रबल आवश्यकता आन पड़ी है। इस बात की चिंता नहीं कीजिए कि हम किन किन क्षेत्रों में पिछड़े है बल्कि कैसे हम इनसे निज़ात पाए इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से किया गया। इसी दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम भी कई महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। एल आई बी के गार्गी चैप्टर को सफ़ल प्रस्तुति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ख़ासतौर से डॉ प्रितिबाला जी को गार्गी पटना चैप्टर को एक सम्मानित मंच बनाने के लिए।
