विकाश पुरुष श्री नीतीश कुमार नारी स्वतंत्रता के लिए दूसरे गांधी:प्रवीण आनंद
8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र नही हैं जहाँ महिलाओं की भागीदारी नही हो। हर क्षेत्र में महिला पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बिहार में भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। ये बातें आज पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रवीण आनंद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान कार्यक्रम चलाकर महिलाओं में मौन क्रांति का संचार करने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया जाय। प्रवीण आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी का जिस तरह देश की आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान था. उसी तरह बिहार की महिलाओं के लिए पुनर्जागरण व सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को नई आजादी मुख्यमंत्री ने दिलायी है.
प्रवीण आनंद ने कहा कि देश को आजादी भले ही 1947 में मिली थी, लेकिन बिहार में महिलाओं को सच्ची आजादी नीतीश कुमार ने दिलायी है. प्रवीण आनंद ने कहा कि बिहार की महिलाएं नारी स्वतंत्रता के लिए नीतीश कुमार को दूसरा गांधी मानती हैं.
प्रवीण आनंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाकर पूरा देश हर साल गौरवान्वित होता है लेकिन नीतीश कुमार ने सही मायनों में बिहार की महिलाओं को पहचान दिलाई है. नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही पंचायती राज्य व्यवस्था में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, मुखिया, प्रखंड प्रमुख, सरपंच बनने का अवसर देकर सही मायने में गौरवान्वित किया. इससे महिलाओं में स्वाभिमान और विश्वास का भाव कायम हुआ है.
प्रवीण आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बालिका साइकिल योजना,बालिका पोशाक योजना चलाकर ग्रामीण परिवेश की छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक जगाया.साथ ही बालिकाओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में भी आरक्षण देकर उन्हें इस क्षेत्र में अवसर प्रदान किया है. साथ ही सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया है।माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की है. जिसके बाद विपक्ष हमलावर है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मौके पर इसका क्रेडिट जीविका दीदियों को देते हैं। समाज सुधार यात्रा के दौरान भी उन्होंने जीविका दीदियों की तारीफ की और कहा कि लोगों के बीच जाकर जीविका समूह की जीविका दीदियां शराबबंदी, बाल-विवाह और दहेज प्रथा के बारे में आज सबको बता रही हैं जिससे लोगों में जागरुकता आ रही है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में समृद्ध समाज की तस्वीर हैं बेटियां,वो अपने परिवार को संभालने के साथ-साथ अपना भविष्य भी संवार रही हैं.