ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका से पंपों पर बढ़ी भीड़, गाड़ी की टंकी फुल करा रहे लोग

पटना: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गये हैं। आशंका जतायी जा रही है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इसका बोझ आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। इसी असमंजस के कारण पटना के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े तो थोड़ी सी बचत तो जरूर होगी। इस आशंका के चलते शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पहले की अपेक्षा अधिक लोगों की भीड़ देखी गयी। लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवा रहे हैं। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है। कच्चे तेल के दाम में पहले से ही बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये जा सकते है। विगत चार-पांच दिनों से ज्यादा संख्या में लोग अपनी गाड़ी की टंकी फुल करा रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से वृद्धि हो सकती है। जिस कारण से लोग ज्यादा से ज्यादा तेल एकत्रित करने में जुट गए हैं।
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें राहुल गांधी ने देश के लोगों से अपील की था कि वे अपने वाहनों के पेट्रोल टैंक फुल करा लें क्योंकि चुनाव खत्म होने वाले हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.