ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में 4 करोड़ 16 लाख की हेरोइन जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

पटना: शराब तस्करों के साथ ही एजेंसियों की नजर अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर भी है। इसी बीच नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरआई ने विक्रम में 1 किलो 40 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये आंकी गयी है। बताया जाता है कि नशीला पदार्थ हेरोइन की एक बड़ी खेप पटना में डिलीवर होनी थी। तस्कर करीब सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर हेरोइन लेकर पटना पहुंच भी गया था लेकिन डिलीवरी से पहले ही इसे पकड़ लिया गया। इस मामले में एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को डीआरआई की टीम ने अंजाम दिया है। दावा किया जा रहा है कि कई महीनों के बाद इतनी बड़ी खेप बिहार में पकड़ी गई है। पटना के बिक्रम इलाके में उक्त बोलेरो का लोकेशन मिलते ही उसे डीआरआई की टीम ने पकड़ लिया। उस वक्त गाड़ी में एक शख्स ही मौजूद था। वही उसे चला रहा था। बिक्रम में ही गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद तलाशी ली जाने लगी। तस्करों ने जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की पूरी की थी। गाड़ी के हर एक कोने को खंगाला गया। काफी तलाशी के बाद डीआरआई की टीम को डैशबोर्ड खोलने पर सफलता मिल गई। जिस गाड़ी से हेरोइन की खेप को लाया जा रहा था, उसके डैशबोर्ड में म्यूजिक सिस्टम के अंदर हेरोइन के पैकेट को छिपाकर रखा गया था। टीम ने हेरोइन जब्त करने के साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि डीआरआई ने गिरफ्तार तस्कर के बारे में कोई जानकारी मीडिया को उपलब्ध नहीं कराई है। उसकी पहचान को फिलहाल गुप्त रखा गया। उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन की खेप को कहां से लायी जा रही थी और पटना में इसे किसको डिलीवरी करनी थी। डीआरआई को तस्कर से पूछताछ में एक बड़े गिरोह के भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.