अखिल भारतीय ब्राम्हण संरक्षण संघ ने मासूम और असहाय बच्चों के साथ मनाया होली मिलन।
पटना। अखिल भारतीय ब्राम्हण संरक्षण संघ, भारत के तरफ से हड़ताली मोड़ नियर न्यू बिहार म्यूज़ियम के पास कबूतर खाना बस्ती के मासूम और असहाय बच्चों के चेहरे पर रंग बिरंगी मुस्कान लाने का एक प्रयास होली के रंगों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत
परशुराम जी के पुजा और मंत्रोच्चारन से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने मौज मस्ती के साथ गुलाल खेल कर सदस्यों का मन मोह लिया।संगठन के तरफ से बच्चों को गुलाल, पिचकारी, टोपी, बिस्कुट, चाकलेट, चिप्स और भी खाने पैकेट दिया गया। मौके पर राष्ट्रिय अध्यक्ष राजीव पान्डेय ने इस नेक कार्य के लिए सभी को शुभकामना दिए और भविष्य में संगठन के द्वारा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने की बात कही । कार्यक्रम मे पुष्पा तीवारी, मीना जी, चुन्नी तीवारी, पूनम राज, संध्या भट्ट
रीता चौबे, रवि तिवारी, दिव्यानी दुबे सोशल वरियर चंदन कुमार और सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन के महानगर अध्यक्ष आचार्य रजनीश , प्रदेश सचिव कुन्दन पान्डेय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशु अवस्थी, मीना पांडेय, सरिता मिश्रा मौजूद थीं।