ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव से ग्लोबल अभियान से ग्रामीण इको सिस्टम को मिलेगी मजबूती… उपमुख्यमंत्री

बिहार उद्यमी संघ के तत्वावधान में आयोजित 9 वें बिहार उद्यमिता सम्मेलन का उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने किया उद्घाटन
पटना 21 मार्च 2022
बिहार उद्यमी संघ के तत्वावधान में पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 9 वें बिहार उद्यमिता सम्मेलन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग और उद्यमिता के संवर्धन और विकास की दिशा में बिहार उद्यमी संघ विगत 10 वर्षों से निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवधि में बिहार उद्यमी संघ ने कई स्टार्टअप को संवर्द्धित एवं संपोषित किया है, जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति श्री कलाम के विकास मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि भारत के समग्र विकास के लिए हमें नगरीय सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना होगा। भारत सरकार और बिहार सरकार प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार उद्यमी संघ द्वारा संचालित गांव से ग्लोबल अभियान के माध्यम से ग्रामीण इको सिस्टम को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नये नवाचार स्टार्टअप्स के लिए सरलीकरण, हैंडहोल्डिंग, वित्तपोषण सहायता और प्रोत्साहन इसके प्रमुख अवयव हैं। इससे देश के आर्थिक विकास को स्थायी तौर पर बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्रदान करने का मार्ग सुगमता से प्रशस्त हुआ है। आज के कार्यक्रम में नए स्टार्टअप द्वारा नवाचार से संबंधित बेहतरीन प्रदर्शन लगाई गई है, जो युवाओं के उत्साह और जज्बे को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने उद्यम और उद्यमिता के विकास के लिए आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की है। उद्यमिता के लिए अधिकतम दस लाख रुपये के ऋण पर पांच लाख रुपये की सब्सिडी है। पांच लाख के ऋण पर महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना है और युवा उद्यमियों के लिए एक प्रतिशत का ब्याज देय है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों के 16000 उद्यमियों को प्रावधान के अनुसार अनुदान एवं ऋण की राशि मुहैया कराई गई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यम बिहार-समृद्ध बिहार का संकल्प तभी साकार होगा जब हमारे युवा अपनी पढ़ाई के बाद नौकरी ढूंढने के बजाए नौकरी प्रदाता बनेंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करना ही सफलता का एकमात्र सूत्र है। उन्होंने युवा उद्यमियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप केवल अपने विचारों को लेकर आइये, आगे हमारा इन्क्यूबेशन सेंटर आपकी हर तरह से सहायता करेगा।
इस अवसर पर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष श्री पंकज सिंह, सचिव श्री अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष श्री जितेश कुमार, श्री कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष श्री सचिन गिरि, बिहार उद्यमी संघ कटिहार शाखा के जिला अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार, टीसीएस के सेंटर हेड श्री रवि खोली, कोड बकेट स्टार्टअप के श्री दिव्यम्, सिटीस्केप स्टार्टअप के श्री मनोज सहित विभिन्न स्टार्टअपों के प्रतिनिधि एवं तकनीकी विशेषज्ञ और युवा उद्यमी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.