बिहार दिवस के शुभ अवसर पर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा शुरु किया गया अपना पाठशाला। बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी माननीय मंत्री सुमित कुमार ने किया शुभारंभ।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें शिक्षा और जागरूकता पर काम किया जाएगा। छात्र नेता सोनी तिवारी के द्वारा इस मुहिम की शुरुआत की गई है ,उनका कहना है कि हम जगह जगह पूरे बिहार में बस्तियों में स्टडी सेन्टर खोलेंगे।
कुल 22 छात्राओं की टीम है जिसमें मुख्य रुप से प्रिया वर्मा ,नेहा चौबे ,रीमा बसु,तारा यदुवंशी, खुशबू कुमारी ,मंजू बाला ,प्रतिमा कुमारी ,प्रीति कुमारी है छात्र नेता सोनी तिवारी का कहना है कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और जागरूकता की समस्या है सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा
उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया जाएगा इस मुहिम के बारे में माननीय मंत्री सुमित कुमार जी का कहना है कि युवा को समाज में आगे आकर काम करना बहुत ही जरूरी है ऐसे में कॉलेज की छात्राओं के इस मुहिम को देखकर बहुत ही गर्व हुआ। इस मुहिम में कई सारे सामाजिक और लोकप्रिय लोग भी छात्राओं के मनोबल को बढ़ावा देने पहुंचे थे।
इंदिरा आईवीएफ के हेड इंचार्ज डॉ दयानिधि कुमार ने फ्री हेल्थ चेकअप जरूरतमंद लोगों का करवाया साथ ही उन्हें सेहत के प्रति ध्यान रखने के कायदे को बताया
शिक्षा बिहार के संस्थापक अविनाश बंधु के तरफ से लोगों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात समझाई गई
वह बच्चों के बीच जाकर पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाया ।
समर ऑफ 69 के संस्थापक मल्लिक मसरूर ने बच्चों के बीच हेल्दी खाने की सामग्री का वितरण किया । साथ ही भोजन का समय पर करना इत्यादि बातों पर रोशनी डाली।
डेल्कन होम्स के संस्थापक विकास दमानिया ने बच्चों के बीच जाकर समय का सही इस्तेमाल करना सिखाया और साथ ही जरूरतमंद के लिए रोजगार देने का भी वादा किया।
एबी न्यूज़ के संस्थापक रविंद्र भारती ने बच्चों के बीच में अंग्रेजी बोलने का महत्व तथा हिंदी बोलने का महत्व, सही उच्चारण बातों पर प्रकाश डालि।
द पर्पल और नच एंड मच की संस्थापक दीपिका चतुर्वेदी ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया तथा उन्हें जागरूक भी किया।
नेक्सजेन इंफ्रा हाइट के संस्थापक रविकांत ने मास्क ,सेनीटाइजर और कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया।
स्कॉलर अबोड स्कूल के संस्थापक बी प्रियम के तरफ से बच्चों को पढ़ाई करने की समान का वितरण किया गया।
अबोड कंप्यूटर ट्रेनिंग के संस्थापक रोहित कुमार ने असहाय बच्चों को फ्री कंप्यूटर क्लासेस देने की बात कही।
पी एच ओ के संस्थापक रंजीत कुमार का कहना है बच्चे जो दसवीं कक्षा के बाद उन्हें हमारे तरफ से सही मार्गदर्शन पढ़ाई हेतु प्राप्त होगी।
इस पूरे कार्यक्रम को बिहार छात्र सांसद की टीम के द्वारा मैनेज किया गया ।संस्था के संस्थापक अंकित कुमार का कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ जो भी बच्चे अपना हुनर एक्स्ट्रा एक्टिविटीज मे इच्छुक होंगे उन्हें अपना पाठशाला के तरफ से आगे बढ़ाया जाएगा।
बिहार छात्र सांसद की हेड वूमेन नेहा चौबे का कहना है कि छात्रों के इस मुहिम में हम छोटे बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता और उनकी अहमियत के बारे में समझाया है।
अपना पाठशाला के कोऑर्डिनेटर प्रिया वर्मा का कहना है कि हम बच्चों के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण लाने का प्रयास कर रहे हैं
छात्र नेता राजा रवि कार्यक्रम को संचालित करते हुए उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रम को संचालित करना
एक अलग ही अनुभूति है। बच्चों में आज एक अलग ही खुशी दिखाई देती है।
माननीय मंत्री जी ने बिहार दिवस सम्मान से समाजसेवियों को सम्मानित किया।
डॉ दयानिधि शर्मा, मालिक मसरूर, विकास दमानिया, अविनाश बंधु,रवींद्र भारती, दीपिका चतुर्वेदी, आशीष सिंह,रवि कांत सिंह,विद्या भुसन शर्मा,
रोहित कुमार,रंजीत कुमार, एम -डी शमशीर,चंदन द्विवेदी,कैप्टेन आर्यन सिंह,रूपेश रंजन, मुकेश कुमार,विक्रांत कुमार,पवन शुक्ला, प्रेम भूषण,स्वेता कुमार,आकाश कुमार,राहुल कुमार,मनोज कुमार,राजेश कुमार,अनुभव रंजन,मुकेश ओझा,सोनू कुमार,राजा रवि,प्रिया,मंजू,शाक्षी,प्रतिमा, खुशबू, प्रीति,नेहा,तारा,रीमा।